फगगू लाल घराने वाले महंत जोगिन्द्र पाल पुजारी जी हुए पंचतत्व में विलीन
31 मर्ई 2024 को संसारिक यात्रा पूरी करके हुए स्वर्गवास

परिवार की महिलाएं अंतिम दर्शन के समय विलाप करते हुए
जालन्धर, 1-6-2024 (नरेन्द्र कश्यप) – जालन्धर शहर के मशहूर भजन गायक व जागरण करने वाले महंत जोगिन्द्र पाल पुजारी की अपनी संसारिक यात्रा पूरी करते हुए 31 मई 2024 को स्वर्ग सिधार गए। उनका अंतिम संस्कार 1 जून 2024 को सुबह 11 बजे हरनामदास पुरा के श्मशानघाट में किया गया। इनके छोटे बेटे डिम्पल ने पिता की इच्छा अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया। महंत जोगिन्द्र पाल पुजारी जी फगगू लाल घराने के सर्वोपरि थे और मां भगवती का जागरण करने वालों में इनका अपना एक अलग स्थान था। इनकी सेहत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी और इन्होंने 31 मई को दोपहर में अपनी जिंदगी के आखिरी श्वास लिए। परिवारिक सदस्यों के अनुसार उनकी उम्र इस समय 90 साल के करीब थी।
महंत जोगिन्द्र पुजारी की अंतिम शवयात्रा उनके निवास स्थान से भेंटे गाते हुए बैंड बाजे के साथ शिुवपुरी पहुंची। यहां बहुत सी समाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उनको श्रद्धा के साथ अंतिम चादर चढ़ाई। उनके अंतिम संस्कार के समय जागरण करने वाले बहुत से कलाकार शामिल हुए जिनमें महंत कृष्ण गोपाल मैप्पी, सौदागर मल्ल कोमल, महंत लेख राज निर्मल, महंत अश्विनी शर्मा, रमेश जालंधरी, मनोहर लाल ग्रोवर, केवल खन्ना, महंत रजिन्दर नादान, प्रदीप, महंत केवल कृष्ण, बृज मोहन, प्रवीण, किरण, वरुण मदान, अश्विनी प्रेमी, रमेश सहगल, राज कुमार सहगल, अशोक शीतल, अशोक शर्मा, मास्टर रजिन्द्र किंदरी, संजीव लवली, यामहा बिट्टू के अलावा देवी जागरण कलाकार संगठन के बहुत से सदस्य थे। उनके बेटे मशहूर जागरण पार्टी एवं भजन मंडली प्रदीप पुजारी एंड पार्टी वाले महंत प्रदीप पुजारी के साथ शोक प्रकट किया। इसके अतिरिक्त पहचान वैबसाइट के मालिक नरेन्द्र कश्यप, तीर निशाने ते के मालिक राकेश महाजन, थ्री स्टार पैराडाइका कालोनी के प्रधान सुरिन्द्र कश्यप, पवन भोढी, भाजपा नेता जय महेन्द्रू, वरुण कश्यप, जगदीप कुमार, भैंरो बाजार के दुकानदार, रिश्तेदार और सगे संबंधी शामिल हुए। इसके बाद आए हुए कलाकारों ने भेंटे गाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पहचान वैबसाइट टीम महन्त जोगिन्द्र पुजारी के निधन पर उनके परिवार के साथ दु:ख प्रकट करता है और भगवान से प्रार्थना करता है कि वह बिछड़ी आत्मा को अपने चरणों में निवास दे।

बैंड बाजे के साथ महंत जोगिन्द्र पाल पुजारी की अंतिम यात्रा

अंतिम संस्कार की रस्म पूरी करते हुए परिवारिक सदस्य
