Rajni W/o Sham Lal Malhotra Will Contest For BJP from Ward No. 61 Jalandhar

वार्ड नंबर 61 से भाजपा प्रत्याशी रजनी को मिल रहा लोगों से जीत का विश्वास

जालन्धर, 14-12-2024 (नरेन्द्र कश्यप) – जालन्धर में होने वाले म्युनिसिपल कौंसलर (एम.सी.) के चुनावों में भाजपा की ओर से वार्ड नं. 61 से चुनाव लडऩे वाले युवा नेता शाम लाल मल्होत्रा की पत्नी रजनी को इलाका निवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। पार्टी के जुझारू व मेहनती नेता शाम लाल मल्होत्रा का अपने इलाके में अच्छा प्रभाव और लोगों से मेल जोल है। भाजपा की ओर से महिला वार्ड होने पर इनकी पत्नी रजनी को टिकट दिया गया है। टिकट मिलने के बाद से ही लोगों का इनका पूरा समर्थन और सहयोग मिल रहा है। वार्ड नं. 10 के मंडल प्रधान मुनीष बल अपनी टीम के साथ इनको विजयी बनाने के लिए पूरा साथ दे रहे हैं।
शाम लाल मल्होत्रा ने कहा कि वह पहले भी इलाके के लोगों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उनकी मदद को हमेशा तैयार हैं। भाजपा ने उनके परिवार को टिकट देकर लोगों की सेवा करने के लिए चुना है। उनका वार्ड बहुत बड़ा है और इसमें करीब 13000 वोटर हैं। वह जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त हैं क्योंकि यहां भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जीत के लिए डोर टू डोर मेहनत कर रहा है ताकि वह लोगों की सेवा कर सकें। उनकी टीम की ओर से रविवार से डोर टू डोर प्रचार शुरु किया जाना है लेकिन इलाके के बहुत से लोग अभी से इनकी जीत को लेकर उत्साहित हैं।

Leave a Reply