Petrol Pump goes dry as strike of truck drivers in many states

पेट्रोल-डीजल लेने के लिए लगी लंबी लाइनें - पेट्रोल पंप हुए खाली

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी हुई लम्बी लाइनें

जालन्धर, 2 जनवरी 2023 (गुरिन्द्र कश्यप) – देश के अलग अलग राज्यों में नए हिट एंड रन कानून के कारण चल रही ट्रक चालकों की हड़ताल के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इस हड़ताल के कारण जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पर असर दिखाई दे रहा है। शहर में पेट्रोल और डीजल के लोग परेशान हो रहे हैं और लम्बी लाइनों में लगे हुए हैं। शहर के बहुत से पेट्रोल पंप खाली हो चुके हैं और जहां पर तेल मिल रहा है वहां लम्बी लम्बी लाइनें लगी हुई हैं। लोग एक दूसरे के आगे जाकर पेट्रोल डलवाने के लिए लड़ रहे हैं। पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले कर्मचारी और पुलिस वाले लोगों से सीधी लाइन लगाकर तेल डलवाने के लिए कह रहे हैं लेकिन लोग उनकी एक नहीं सुन रहे। शहर के 90 प्रतिशत पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं है। फूड डिलवीरी वाले और काम के लिए मार्केटिंग वाले अपने टू-व्हीलर में पेट्रोल न होने के कारण परेशान हैं। अगर यह हड़ताल लम्बी चलती है तो लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा और जरूरी वस्तुओं की कमी हो जाएगी।

Leave a Reply