Kamaldev Chundgund Family Organize Annual Shiv Vivah & Langar

कमलदेव के परिवार ने करवाया वार्षिक शिव विवाह और लगाया विशाल लंगर

लंगर की शुरुआत करते हुए कमलदेव, बाल किशन बाली, अमनदेव, गगनदेव, नरेन्द्र कश्यप व अन्य

जालन्धर, 10-3-2026 (गुरिन्द्र) – जालन्धर शहर के मुहल्ला किशनपुरा निवासी कमलदेव के परिवार की ओर से वार्षिक शिव विवाह इस साल भी 9 मार्च 2026 को उनके निवास स्थान पर करवाया गया। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह को समर्पित यह शिव विवाह कमलदेव व उनके परिवार की ओर पिछले कई सालों के करवाया जा रहा है। इस साल भी भगवान शिव के जंगमों की ओर बहुत ही सुंदर ढंग से यह पूरी कथा सुनाई गई। इस अवसर पर परिवारिक सदस्य, मुहल्ला निवासी और रिश्तेदार शामिल हुए और शिव विवाह का पूरा आनंद उठाया। परिवार की ओर से सभी के लिए रात को अच्छे खाने का प्रबंध किया गया था। इस शिव विवाह में चूंदगूंद गोत्र जठेरों के प्रधान सुरिन्दर कुमार, शशांक कश्यप, पहचान वैबसाइट के मालिक नरेन्द्र कश्यप, कश्यप क्रांति पत्रिका के मुख्य संपादक श्रीमति मीनाक्षी कश्यप विशेष तौर पर शामिल हुए। परिवार से कमलदेव की पत्नी श्रीमति मंजू, बेटियां पूजा और भानू, बेटे अमनदेव व गगनदेव ने परिवार की खुशियों के लिए अरदास करवाई।

अगले दिन 10 मार्च को कमलदेव की ओर से वार्षिक लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर इलाके के सीनियर आप नेता और पूर्व कौंसलर बाल किशन बाली, पार्षद पति गगन, सुखविन्द्र सिंह, सुरिन्द्र कुमार, शशांक, नरेन्द्र कश्यप ने गरमा-गर्म पूड़ी चना और खीर का लंगर संगत को बांटने की शुरुआत की। कमलदेव के दोनों बेटे अमनदेव और गगनदेव ने सभी को लंगर बांटा और संगत को घर लेकर जाने के लिए भी प्रशाद दिया।

शिव विवाह करते हुए जंगम बाबा

शिव विवाह के मौके पर शामिल संगत

लंगर के अवसर पर सुरिन्द्र कुमार, शशांक, कमलदेव, नरेन्द्र कश्यप व अन्य

Leave a Reply