Bhole Bhandari Charitable Trust (Regd.) will Organize 25th Bhandara at Panchtarni in Sri Amarnath Yatra 2023

भोले भंडारी चैरीटेबल ट्रस्ट (रजि.) लगाएगा श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान पंचतरणी में 25 वां विशाल भंडारा

हवन यज्ञ के साथ शुरु हुई यात्रियों व भंडारे की मंगल कामना और भंडारे का समान भेजने की शुरुआत

मंगल कामना के लिए हवन यज्ञ करते हुए राजन गुप्ता, भारत भूषण भारती, प्रवीण गोयल, अरविन्द रत्ता, बलदेव राज, शशि भूषण व अन्य समूह सदस्य

लुधियाना, 17-6-2023 (नरेन्द्र कश्यप) – हर वर्ष होने वाली वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को सुविधाएं और भंडारा उपलब्ध करवाने वाली संस्था भोले भंडारी चैरीटेबल ट्रस्ट (रजि.) लुधियाना की ओर से इस बार अपना 25वां सलाना वार्षिक भंडारा लगाया जाएगा। भंडारे के लिए राशन व सामग्री भेजने से पहले बाबा बर्फानी अमरनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए संस्था की ओर से शेरपुर स्थित रत्ता पेपर टयूब्स एंड पैकर्स के परिसर में सुबह हवन यज्ञ किया गया और भंडारे की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। पंडित विष्णु उपाध्याय और पंडित आशीष आचार्य ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन शुरु किया और सभी सदस्यों ने यात्रियों और भंडारे की मंगल कामना के लिए आहुतियां डालीं।
25वां सिल्वर जुबली विशाल भंडारा – संस्था के प्रधान श्री राजन गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि उनकी संस्था भोले भंडारी चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से वर्ष 1997 से लगातार हर साल पंचतरणी में भंडारा लगाया जाता है। उनकी संस्था को भंडारा लगाते हुए 27 साल हो रहे हैं, लेनिक उनका यह 25वां सिल्वर जुबली भंडारा है क्योंकि कोरोना के कारण दो साल 2020 और 2021 में श्री अमरनाथ यात्रा नहीं हो सकी थी। इस साल यह भंडारा 1 जुलाई से शुरु होकर भोले शंकर की इच्छा तक चलेगा। उनकी ओर से आज ही भंडारे के लिए राशन व अन्य जरूरी सामग्री के ट्रक रवाना किए जाएंगे। संस्था के सीनियर उप-प्रधान श्री भारत भूषण ने जानकारी दी कि भोले भंडारी चैरीटेबल ट्रस्ट की तरफ से पहले बालटाल व पंचतरणी में भंडारा लगाया जाता था, लेकिन वर्ष 2014 में श्राइन बोर्ड ने लंगर लाने वाली संस्थाओं को सिर्फ एक स्थान पर भंडारा लगाने के लिए कहा तो हमने पंचतरणी में यात्रियों की सेवा करने का फैसला किया। यहां पर यात्रियों को रात्रि विश्राम करने के लिए बिस्तरे, खान के लिए लंगर, दवाईयां, गर्म पानी व कपड़े आदि का प्रबंध किया जाता है और यात्रियों को सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। उनकी संस्था की ओर से ही श्री अमरनाथ यात्रा की जानकारी के लिए सबसे पहली वैबसाइट बनाई गई थी। संस्था के फाइनांस सेक्रेटरी शशि भूषण और सेक्रटरी केवल कपूर ने कहा कि उनकी टीम की ओर से गु्रप बना कर सभी सदस्यों की ओर से यात्रा के दौरान सेवा की जाती है। जनरल सेक्रेटरी प्रवीण गोयल, बलदेव राज पन्ना, हरीश दुआ, अरविंद रत्ता ने कहा कि उनकी संस्था का बेस कैंप बालटाल में है जहां पर सारा राशन स्टोर किया जाता है और भंडारा पंचतरणी में लगाया जाता है। उनकी संस्था की ओर से यात्रा के दौरान साधुओं को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाती हैें और सभी साधु पंचतरणी में इनके भंडारे में ही रुकते हैं। यहां रुकने वाले साधुओं को पता है कि उनकी जगह कौन सी है, वह यहां आकर अपनी जगह ही पर विश्राम करते हैं।

हवन के बाद मीटिंग करते हुए भोले भंडारी चैरीटेबल ट्रस्ट के सदस्य

राजन गुप्ता सबलो के प्रधान – यात्रा के दौरान विभिन्न संस्थाएं यात्रा के मार्ग पर लंगर लगाती हैं और उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इन सब मुश्किलों को प्रशासन और सरकार से हल करवाने के लिए श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (सबलो) बनाई गई थी। राजन गुप्ता इस संस्था के भी प्रधान हैं जिसमें लंगर लगाने वाली सभी संस्थाएं शामिल हैं। वह समय समय पर सरकार और लोकल प्रशासन से मीटिंग करके लंगर लगाने वाली संस्थाओं की मुश्किलों को हल करवाते हैं।
आज इस शुभ अवसर पर हवन यज्ञ के बाद लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान राजन गुप्ता, सीनियर वाइस प्रधान भारत भूषण भारती, जनरल सेक्रेटरी प्रवीण गोयल, उप प्रधान ओम पाल थापर, फाइनांस सेक्रेटरी शशि भूषण, राजेश मित्तल राजू, अरविंद रत्ता, आनन्द गोयल, अनिल सोनी शैंटी, भूषण पब्बी, हरीश दुआ, विजय अग्रवाल, संजीव गोयल (हीरो), जीवन गोयल, कुसुम प्रमोद गर्ग, संजीव अग्रवाल, जतिन्द्र गुप्ता, प्रेम कपूर, नरेश कुमार शेरा, हिमांशु गोयल, अश्विनी गुप्ता, दविन्द्र धवन, बलदेव राज पन्ना, नरेश अरोड़ा, भूपेश रत्ता, लविश रत्ता, पंकज, सतीश भाटिया, चंद्र सिडाना, नरेन्द्र कश्यप आदि सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply