वार्ड नंबर 63 से प्रधान तिलक राज की बहु कांग्रेस प्रत्याशी बिन्दु कश्यप को मिल रहा लोगों का समर्थन
जालन्धर, 14-12-2024 (नरेन्द्र कश्यप) – जालन्धर में होने वाले म्युनिसिपल कौंसलर (एम.सी.) के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ओर से वार्ड नं. 63 से प्रधान तिलक राज कश्यप के परिवार से उनकी बहु चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिन्द्र पाल मिन्टू की पत्नी बिन्दु कश्यप इस सीट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनको इलाका निवासियों का भरपूर प्यार और सहयोग मिल रहा है। पार्टी के जुझारू व मेहनती नेता सुखजिन्द्र पाल मिन्टू का इस इलाके में बहुत अच्छा प्रभाव और लोगों से मेल जोल है। कांग्रेस की ओर से महिला वार्ड होने पर इनकी पत्नी बिन्दु कश्यप को टिकट दिया गया है। टिकट मिलने के बाद से ही इन्होंने डोर टू डोर प्रचार करना शुरु कर दिया है और इन्हें लोगों का इनका पूरा साथ मिल रहा है।
सुखजिन्द्र पाल मिन्टू ने कहा कि उनका परिवार शुरु से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है और वह पहले भी इलाके के लोगों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उनकी मदद को हमेशा तैयार हैं। कांग्रेस ने उनके परिवार को टिकट देकर लोगों की सेवा करने के लिए मौका दिया है। जीतने के बाद वह इलाके की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाएंगे।