BJP Appoints Harjinder Singh Raja as Lok Sabha Constituency Amritsar Incharge

हरजिन्द्र सिंह राजा नियुक्त हुए लोकसभा हल्का अमृतसर के भाजपा इंचार्ज

हरजिन्द्र सिंह राजा को सम्मानित करते हुए सुखविन्द्र सिंह बाऊ, बलजिन्द्र सिंह बब्बू, राज मसौन व अन्य साथी

अमृतसर, 29-2-2024 (पहचान प्रतिनिधी) – भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए लम्बे समय से काम कर रहे ओ.बी.सी. मोर्चा के जुझारू और निधडक़ नेता हरजिन्द्र सिंह राजा को पार्टी की तरफ से लोकसभा हल्का अमृतसर का इंर्चाज नियुक्त किया गया है।
इस संबंधी ज्यादा जानकारी देते हुए हरजिन्द्र सिंह राजा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ा, ओ.बी.सी. मोर्चा पंजाब के इंचार्ज डा. जगमोहन सिंह राजू, ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल सिंह बोनी अजनाला और मोर्चा के जोनल इंचार्ज कंवरबीर सिंह मंकिाल की ओर से आने वाले लोक सभा चुनावों के लिए जो भी जिम्मेवारी दी गई है वह पूरी मेहनत और लगन से उसे निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक छोटे से वर्कर को बड़ी जिम्मेवारी दी है उसके लिए वह हमेशा पार्टी की लीडरशिप के ऋणी रहेंगे।
इस अवसर पर गोबिन्द नगर मंडल के उप प्रधान बलजिन्द्र सिंह बब्बू, सुखविन्द्र सिंह बाऊ, राज मसौन, कश्यप समाज के सरप्रस्त परमजीत सिंह, जसपाल सिंह पटना, कंवरदीप सिंह रम्मा, रवि मेहरा, रोबिनजीत सिंह सागर, मनमोहन सिंह गिन्नी व वारिस राजपूत के अलावा अन्य बहुत से साथी शामिल थे जिन्होंने एक सुर में कहा कि भाजपा पार्टी की और ज्यादा मजबूती के लिए हरजिन्द्र सिंह राजा जैसे मेहनती नेता को जिम्मेवारी देकर आगे लाना पार्टी के लिए समय की मांग थी।
हरजिन्द्र सिंह राजा को अमृतसर लोकसभा हल्का इंचार्ज बनाए जाने पर कश्यप समाज में भी खुशी की लहर है और समाज की ओर से उन्हें बधाईयां मिल रही है। कश्यप समाज उम्मीद करता है कि लोकसभा के बाद पार्टी कार्पोरेशन के चुनाव में भी कश्यप समाज को उसका नेतृत्व देगा।

Leave a Reply